Are Dwarpalo lyrics
- Mirabai

- Aug 20, 2025
- 1 min read

अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो
के दर पे सुदामा गरीब आ गया है
भटकते भटकते ना जाने कहाँ से
तुम्हारे महल के करीब आ गया है
अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो
के दर पे सुदामा गरीब आ गया है
ना सर पे हैं पगड़ी, ना तन पे हैं जामा
बतादो कन्हैया को नाम है सुदामा,
तुम इक बार मोहन से जाकर के कहदो
के मिलने सखा बद नसीब आ गया है
के दर पे सुदामा गरीब आ गया है
हो अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो
के दर पे सुदामा गरीब आ गया है
सुनते ही दौड़े चले आये मोहन
लगाया गले से सुदामा को मोहन
हुआ रुकमनी को बहुत ही अचम्भा
यह मेहमान कैसा अजीब आ गया है
के दर पे सुदामा गरीब आ गया है
हे अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो
के दर पे सुदामा गरीब आ गया है
बराबर में अपने सुदामा बैठाये
चरण आंसुओ से श्याम ने धुलाये,
ना घबराओ प्यारे ज़रा तुम सुदामा
खुशी का समा तेरे करीब आ गया है
के दर पे सुदामा गरीब आ गया है
हो अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो
के दर पे सुदामा गरीब आ गया है
Comments