Teri mand mand Muskaniya Pe lyrics
- Mirabai

- Dec 27, 2025
- 1 min read

तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे बलिहार राघव जी॥
तेरे बाल बड़े घुंघराले, बादल हो कारे कारे,
तेरे पांव की पैजनिया पे, बलिहार राघव जी,
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे, बलिहार राघव जी॥
तेरे नैन बड़े कजरारे, लगते हैं प्यारे प्यारे,
तेरी मधुर मधुर मुस्कनिया पे, बलिहार राघव जी,
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे, बलिहार राघव जी॥
तेरी चाल अजब मतवाली, लगती है प्यारी प्यारी,
तेरे पायल की झंकार पे, बलिहार राघव जी,
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे, बलिहार राघव जी॥
तेरे संग में सिया सुकुमारी, लगती है प्यारी प्यारी,
इस युगल जोड़ी पर जाऊं, मैं बलिहार राघव जी,
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे, बलिहार राघव जी
Comments